पुस्तकालय शिक्षक कार्यक्रम की बौद्धिक प्रयोगशाला है। प्रत्येक छात्र/छात्रा की जीवन अवधि पुस्तकालय शिक्षण में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है। महाविद्यालय में इस दायित्व की पूर्ति हेतु एक विस्तृत पुस्तकालय है जिसे 20000 पुस्तकें, पत्रिकायें एवं समाचार पत्रों का संग्रह है जो विभिन्न विषयों और क्षेत्रों से सम्बन्धित हैं, सभी छात्र/छात्रायें पुस्तकालय से पुस्तकें प्राप्त कर सकते हैं।
क्रीडा कार्यक्रम
छात्र-छात्राओं के मानसिक विकास के साथ-साथ शारीरिक विकास, मनोरंजन, खाली समय के सदुपयोग हेतु कालेज में वाह्य एवं आन्तरिक दोनों प्राकार के खेलों की व्यवस्था है जिसके हेतु महाविद्यालय में अर्ह एवं प्रशिक्षित खेल-कूद शिक्षक-शिक्षिका उपलब्ध है।
वाह्य - क्रीकेट,फुटबाल, बैडमिंटन, बालीबाल, खो-खो, कबड्डी, रस्सीकूद, एथेलेटिक्स आदि।
आंतरिक - कैरम, शतरंज।
परामर्श प्रकोष्ठ
इस कार्यक्रम के अंर्तगत प्रवेश के समय बीएस0सी0 एव ंबी0काम0 प्रथम वर्ष के छात्र/छात्राओं का विषय चयन हेतु मार्ग दर्शन किया जाता है। साथ ही पूरे सत्र में समय≤ पर विभिन्न विषयों से सम्बन्धित परामर्श छात्र/छात्राओं को दिया जाता है। छात्र/छात्राओं की समस्याओं के निराकरण हेतु प्रयास भी किया जाता है। छात्र-छात्राओं में जागरूकता उत्पन्न करने तथा उन्हें व्यवसायिक सूचना प्रदान करने हेतु समय≤ पर विभिन्न क्षेत्रों से सम्बन्धित विशेषज्ञों से व्याख्यान कराये जाते हैं तथा छात्र-छात्राओं के अनुरूप् उपलब्ध व्यवसाय की जानकारी भी दी जाती है।
उपचारात्मक कक्षाएं
महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं की विषय से सम्बन्धित कठिनाइयों एवं समस्याओं को दूर करने के लिये प्रत्येक विषय की हर कक्षा के लिए परस्पर में दो उपचारात्मक कक्षाएं आयोजित की जाती हैं। कठिनाइयों को दूर करने के अतिरिक्त छात्र/छात्राओं के प्रश्नों को ठीक से समझने तथा उसके अनुरूप उचित ढंग से उत्तर देने का भी अभ्यास कराया जाता है।
वाद-विवाद एवं संगोष्ठियों का आयोजन
कालेज में शिक्षण विधि के रूप् में व्याख्यान के अतिरिक्त वाद-विवाद तथा संगोष्ठियों आदि का आयोजन भी किया जाता है। छात्र एवं छात्राओं के विभिन्न प्रकरणों पर शिक्षक/शिक्षिकाओं के मार्गदर्शन के पश्चात् एव ंके प्रयास से विषय सामग्री तैयार करते हैं तथा सभी के समक्ष प्रस्तुत करते हैं। सभी छात्र/छात्राएं वार्तालाप के द्वारा अपने विचार प्रस्तुत करते हैं तथा समस्याओं का समाधान प्राप्त करते हैं।
शिकायत निराकरण प्रकोष्ठ
छात्र/छात्राओं की विभिन्न प्रकार की शिकायतों का निराकरण प्राक्टोरियल समिति या शिकायत से सम्बन्धित समिति द्वारा किया जाता है। शिक्षण कार्य से सम्बन्धित शिकायतों का निराकरण प्राचार्य तथा प्रशासनिक समिति के द्वारा किया जाता है।
छात्रवृत्ति एवं आर्थिक सहायता
महाविद्यालय में प्रवेश लेने वाले प्रत्येक छात्र/छात्राओं को प्रतिवर्ष कानपुर विश्वविद्यालय, कानपुर समाज कल्याण विभाग, पिछड़ा वर्ग आयोग, अल्पसंख्यक समुदाय की संस्थाओं द्वारा तथा महाविद्यालय द्वारा सामान्य रूप से निर्धन छात्र/छात्राओं को छात्रवृत्ति तथा आर्थिक सहायता प्रदान की जायेगी।